बक्सर में 19 पंचायतों का बदलेगा नक्शा, नए सिरे से शुरू हुआ परिसीमन, 10 सितंबर तक पूरा करना होगा काम

राजपुर प्रखंड में पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के मोबाइल ऐप के जरिए 10 सितंबर तक इन्यूमरेशन ब्लॉक की चौहद्दी दर्ज करनी होगी।

राजपुर. प्रखंड की सभी 19 पंचायतों के लिए नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों और पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

2011 की जनगणना के आधार पर होगा सीमांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार परिसीमन के दौरान वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र का यथासंभव समान वितरण सुनिश्चित किया जाएगा. इसके तहत पंचायतों और पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाना है.

मोबाइल ऐप से दर्ज होगी पंचायतों की चौहद्दी

परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा. प्रखंड लॉगिन के माध्यम से इंयुमीरेशन ब्लॉक की चौहद्दी से जुड़े नौ बिंदुओं की जानकारी दर्ज करनी होगी. इसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और केंद्र की प्रविष्टि शामिल है.

10 सितंबर तक पूरा करना होगा काम

आयोग ने त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से परिसीमन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. मोबाइल ऐप पर चौहद्दी से संबंधित सभी प्रविष्टियां हर हाल में 10 सितंबर तक पूरी करनी होंगी. इसके लिए संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है.

कर्मियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण

परिसीमन कार्य को लेकर बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके साथ ही प्रक्रिया को समझने और अभ्यास के लिए डेमो ऐप भी उपलब्ध कराया गया है. इससे कर्मियों को वास्तविक कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

निर्वाचन विभाग के कर्मी करेंगे सीमांकन

बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग के कर्मियों को परिसीमन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षित किया गया है. कर्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से पंचायतों की सीमाओं से संबंधित जानकारी दर्ज कर सीमांकन का कार्य करेंगे. इसके बाद विभाग से प्राप्त निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : बक्सर में जर्जर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे-11 हजार वोल्ट तार सड़क पर, टला हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >