Buxar News: (मृत्युंजय सिंह) जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जिला प्रशासन के स्तर किया जा रहा है. इसे लेकर बक्सर में आज यानी 16 जून को 30 अलग-अलग पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इन शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा. दो शिफ्ट में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा.
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन पंचायतों में शिविर
इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत, राजपुर प्रखंड के रसेन एवं राजपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के सरेंजा पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अटांव एवं छतनवार पंचायत, सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर एवं सहियार पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर एवं बराढ़ी पंचायत, चक्की प्रखंड के जवही दियारा पंचायत, नावानगर प्रखंड के नावानगर एवं भदार पंचायत, चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत तथा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में शिविर आयोजित होंगे.
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इन पंचायतों में शिविर
बक्सर प्रखंड के खुटहां एवं उमरपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत, इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत, राजपुर प्रखंड के मगरांव एवं खीरी पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अरियांव एवं कोरानसराय पंचायत, सिमरी प्रखंड के काजीपुर एवं कठार पंचायत, चक्की प्रखंड के चन्दा पंचायत तथा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे.
नागरिकों के लिए की गई व्यवस्था
जिला प्रशासन ने बताया कि शिविर स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने पंचायत में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं.
