बक्सर
. जिले के चार मुखिया को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. जिन्हें विज्ञान भवन नई दिल्ली में 11 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा. जिन्हें सम्मान राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त होगा. इनमें डुमरांव प्रखंड के कोरान सराय पंचायत का चयन किया गया है. इसके तहत कोरान सराय की मुखिया कांति देवी को सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर पंचायत के लोगों में खुशी का भाव भी दिख रहा है. पंचायत में चयन जल जीवन हरियाली के तहत विशेष रूप से किये गये कार्यों को लेकर चयन किया गया है.बेहतर अंक प्राप्त करने वाले को मिला इनाम
इसको लेकर पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक आनंद शर्मा ने सम्मानित होने वाले मुखिया की के साथ जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर शामिल कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि समारोह में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के मुख्य रूप से सभी विषयों के राज्य स्तरीय विजेता एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चिन्हित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को भाग लेना है. ज्ञात हो कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, सतत विकास लक्ष्य के पंचायत विकास सूचकांक में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले तथा सतत विकास लक्ष्य में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है.
जल-जीवान-हरियाली के तहत पौधारोपण का कार्य
वहीं कोरान सराय के मुखिया के अनुसार जल जीवन हरियाली के तहत पौधारोपण कार्य, तालाब का सौंदर्यीकरण, कचरा प्रबंधन, नल जल के साथ ही पंचायत क्षेत्र में अन्य विकास संबंधित कार्याें को प्रमुखता के साथ कराया गया है. जन्म लेने वाले बच्चे के परिवार के साथ मिलकर पौधारोपण कराने का मुहिम अभी भी चल रहा है. लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पौधारोपण सरकारी जमीन के अलावे नीजी तैार पर भी जागरूक कर लगवाया गया है. वहीं पंचायत के सभी 18 वार्डों में स्वच्छता के तहत नियमित कचरा का उठाव भी किया जा रहा है.नावानगर के आथर और अतिमी मुखिया को बेहतर कार्य करने का मिला इनामनावानगर
. प्रखंड के आथर मुखिया रेखा देवी और अतिमी मुखिया ज्योति गुप्ता का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह के लिए हुआ है. प्रखंड की दोनों मुखिया को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 दिसंबर को सम्मानित किया जायेगा. अपने वार्ता में आथर मुखिया ने बताया कि वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के कचरा से लगभग 20 क्विंटल जैविक खाद बना है. साथ ही 20 डिसमिल सरकारी जमीन को 12 लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था. उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त प्रशासन नही करा पायी लेकिन लोगो को समझा बुझा कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण मुक्त जमीन को हाट बाजार के लिये तैयार किया गया.आधुनिक लाइब्रेरी के दिशा में पहल किया गया. हाट बाजार और आधुनिक लाइब्रेरी प्रखण्ड में पहला आथर में होगा.चौसा के सिकरौल मुखिया को चयनित होने पर मिली बधाईचौसा
. प्रखंड के सिकरौल पंचायत के मुखिया का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है. पंचायती राज विभाग ने निर्देशित किया है कि 11 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह के अवसर पर चौसा प्रखंड के सिकरौल पंचायत मुखिया को दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा. प्रखंड के सिकरौल पंचायत के मुखिया बिनोद नट का नाम राष्ट्रपति से सम्मानित होने के लिए नामित किया गया है. चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि काफी खुशी की बात है. इसकी जानकारी मुखिया बिनोद नट को दे दी गयी है. राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किये गये है जो काफी गर्व की बात है. 11 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह-2024 में सिकरौल पंचायत के मुखिया को हेल्दी पंचायत के रूप में बेहतर कार्य करने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अवार्ड दिया जाना है. राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए मुखिया बिनोद नट के चयनित होने पर प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष हेमा देवी, मुखिया अरविंद प्रसाद गुप्ता, शमीम अंसारी, ममता देवी, उमरावती देवी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
