बक्सर में आंधी-बारिश का असर, ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम; घंटो ठप रहा यातायात

Buxar News: बक्सर के ब्रह्मपुर में अहले सुबह आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण ब्रह्मपुर-नैनीजोर मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा. प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से मार्ग को बहाल किया गया.

Buxar News:(संतोष कांत) बक्सर के ब्रह्मपुर में शुक्रवार की सुबह आए तेज आंधी और बारिश ने ब्रह्मपुर-नैनीजोर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया.

सुबह करीब 5 बजे मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान सड़क किनारे स्थित एक पुराना विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया.

तीन घंटे तक ठप रहा यातायात, लगी लंबी कतारें

पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह के समय दूध विक्रेता, सब्जी व्यवसायी और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोग वैकल्पिक ग्रामीण रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे.

बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से हटाया गया पेड़

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन और कुल्हाड़ी की मदद से पेड़ की टहनियों और तने को काटकर सड़क से हटाया गया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8:30 बजे यातायात को पुनः बहाल कर दिया गया. ब्रह्मपुर-नैनीजोर मुख्य मार्ग पर आंधी-बारिश के कारण हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए जनजीवन को प्रभावित किया, हालांकि प्रशासन की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति को जल्द सामान्य कर लिया गया.

Also Read:कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से दो गायों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >