बक्सर को चकाचक करने का मास्टर प्लान: शहर तीन जोन में बंटा, रेड जोन में दिन में 3 बार होगी सफाई

बक्सर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने नई कार्य योजना शुरू की है. शहर को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बाँटकर सफाई का रोस्टर तय किया गया है. रेड जोन में दिन में तीन बार सफाई होगी.

Buxar News: बक्सर शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कचरे की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने एक नई कार्य योजना लागू की है. सफाई को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच परिषद ने पूरे शहर को गंदगी की संवेदनशीलता के आधार पर तीन अलग-अलग जोन में विभाजित कर सफाई का समय और रोस्टर तय कर दिया है.

रेड, येलो और ग्रीन जोन में विभाजित हुआ पूरा शहर

नगर परिषद बक्सर के स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों को उनकी भौगोलिक और व्यापारिक गतिविधियों के आधार पर बांटा गया है:

  • रेड जोन: मुख्य सड़कें, प्रमुख बाजार और सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले इलाके, जहां कचरा जमा होने की संभावना सबसे अधिक रहती है.
  • येलो जोन: रेड जोन और मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली संपर्क सड़कें और मध्यम व्यस्तता वाले इलाके.
  • ग्रीन जोन: आवासीय क्षेत्र और कम भीड़भाड़ वाले शांत मोहल्ले, जहां कचरे का दबाव तुलनात्मक रूप से कम होता है.

रेड जोन में दिन में 3 बार झाड़ू, येलो-ग्रीन के लिए भी रोस्टर तय

सफाई को परिणामोन्मुख बनाने के लिए नगर परिषद ने समय सारिणी निर्धारित कर दी है:

  • रेड जोन का शेड्यूल: यहां दिन में कुल तीन बार सफाई अनिवार्य की गई है. सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा. इसके बाद सुबह 5:00 से दोपहर 1:00 बजे तक नियमित सफाई होगी. फिर रात में एक बार दोबारा सघन सफाई की जाएगी.
  • येलो और ग्रीन जोन का शेड्यूल: इन दोनों जोनों में व्यापक स्तर पर सफाई के लिए सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

सफाई एजेंसी को संसाधन बढ़ाने के कड़े निर्देश

नगर परिषद ने कार्य में जुटी सफाई एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई उपकरणों, वाहनों और कर्मियों के संसाधनों में तत्काल वृद्धि की जाए, ताकि किसी भी जोन में कार्य प्रभावित न हो. स्वच्छता अधिकारी ने बताया कि सभी जोन में इस नई व्यवस्था के तहत काम शुरू करा दिया गया है और आने वाले दिनों में शहरवासियों को इसका प्रत्यक्ष असर धरातल पर दिखेगा.

Also Read: बक्सर वासियों को बड़ी राहत: 3 महीने बाद खुला इटाढ़ी रेलवे फाटक, ओवरब्रिज में दरार के बाद घूमना पड़ रहा था 8 किमी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >