Buxar News: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के निष्पादन के मामले में बक्सर सूबे में तीसरे स्थान पर

बिहार में तृतीय स्थान पर एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय डुमरांव को संपूर्ण बिहार में प्रथम स्थान एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बक्सर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ

बक्सर. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दायर परिवादों के सफलतापूर्वक निष्पादन में बक्सर जिला को अगस्त माह में पूरे बिहार में तृतीय स्थान पर एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय डुमरांव को संपूर्ण बिहार में प्रथम स्थान एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बक्सर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को पूरे बिहार में 6 जून 2016 को लागू किया गया है. इस अधिनियम के अन्तर्गत आम जनों द्वारा दायर किये गये परिवाद पर सुनवाई कर उनके शिकायतों का निपटारा किया जाता है. इस अधिनियम की खासियत है कि परिवादी और लोक प्राधिकार को आमने-सामने बैठाकर परिवादों का सफलातापूर्वक निष्पादन किया जाता है. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी पटना द्वारा प्रत्येक महीने जिलावार एवं कार्यालयवार रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है. इसी क्रम में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी पटना से प्रतिवेदित किया गया है कि माह अगस्त में बक्सर अनुमंडल के परिवादों को सफलातापूर्वक निष्पादन में संपूर्ण बिहार में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. इसी प्रकार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बक्सर को तृतीय स्थान एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय डुमरांव को प्रथम स्थान माह अगस्त में संपूर्ण बिहार में प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >