बक्सर के डुमरांव में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बांके बिहारी मंदिर परिसर में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास

Buxar International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बक्सर के डुमरांव स्थित बांके बिहारी मंदिर में भव्य योग शिविर आयोजित हुआ. बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं और बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया. प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम के फायदे विस्तार से बताए. कार्यक्रम ने समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे दिनचर्या में अपनाने का संदेश दिया.

Buxar International Yoga Day : (विनीत कुमार मिश्रा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बक्सर जिले के डुमरांव स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आरोग्य भारती के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता दिखाई. पूरे परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा और लोग बढ़-चढ़कर योग शिविर में शामिल हुए.

सुबह के समय मंदिर परिसर में लोगों का जुटान शुरू हो गया था. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग योग करने के लिए पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण योगमय हो गया.

योग है जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति

कार्यक्रम का नेतृत्व आरोग्य भारती दक्षिण बिहार के सह सचिव डॉ भास्कर मिश्रा ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवनशैली है. उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और ऐसे में नियमित योग करना बेहद जरूरी हो जाता है. योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.

प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन

योग प्रशिक्षक डॉ संजय सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कई महत्वपूर्ण योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और पवनमुक्तासन जैसे आसनों का प्रदर्शन कराया. इसके साथ ही अनुलोम विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम की विधियां भी सिखाई गईं. उन्होंने बताया कि नियमित रूप से योग करने से जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है.

Also Read: कैमूर के अभिनव बने DSP, 70वीं BPSC में किसान के बेटे ने रचा इतिहास

बच्चों और युवाओं की रही खास भागीदारी

इस योग शिविर में बच्चों और युवाओं की भागीदारी खास आकर्षण का केंद्र रही. छोटे-छोटे बच्चे भी बड़े उत्साह के साथ योग करते नजर आए. मंदिर परिसर पूरी तरह सकारात्मक ऊर्जा से भर गया था और हर तरफ अनुशासन और उत्साह दिखाई दे रहा था. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. इस मौके पर श्वेतांश कुमार, हेमंत मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, सुधांशु कुमार, समता कुमार, विरेन्द्र वर्मा, भरत श्रीवास्तव, कन्हैया प्रसाद, संजय भारती, सुरेन्द्र वर्मा, गया प्रसाद, अवधेश शर्मा, अशोक वर्मा और रमेश केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आगे भी जारी रहेगा जागरूकता अभियान

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें. लोगों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.

Also Read: बक्सर में विकास ठप होने पर बवाल, जिप सदस्यों ने DDC का किया पुतला दहन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >