बक्सर में बाढ़ से 5 प्रखंडों के 24 गांव प्रभावित, 9,989 लोगों तक पहुंचा असर

Buxar News : बक्सर में गंगा की बाढ़ से 5 प्रखंडों के 24 गांव प्रभावित हैं. डीएम ने बताया कि राहत के लिए 36 नावें और 4 बोट एंबुलेंस तैनात की गई हैं. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

Buxar News : गंगा में आयी बाढ़ से जिले के पांच प्रखंड क्षेत्रों के 24 गांव प्रभावित हैं. इन गांवों में करीब 9,989 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. बाढ़ की स्थिति को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाधिकारी साहिला ने यह जानकारी दी.

बाढ़ का पानी घटा, फिर भी प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन प्रशासन अभी भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिले के पांच प्रखंडों की 12 पंचायतों के 24 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

36 नाव और चार बोट एंबुलेंस तैनात

प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की सुविधा और राहत-बचाव कार्य के लिए 36 नावों का परिचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही चार बोट एंबुलेंस भी उपलब्ध करायी गयी हैं, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके.

बक्सर में बाढ़ का नजारा

853 पॉलीथिन शीट का किया गया वितरण

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 853 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा चुका है. प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य जारी है.

बक्सर में बाढ़ का नजारा

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें कर रहीं निगरानी

जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं. प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं.

Also Read : सासाराम में बारिश थमने के बाद गुप्ता धाम मार्ग खुला, श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू

अभी विस्थापन की स्थिति नहीं

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक कहीं से भी विस्थापन की स्थिति सामने नहीं आयी है. इस कारण फिलहाल राहत केंद्र और सामुदायिक रसोई शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ी है. हालांकि, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

Also Read : मां के निधन पर समाजसेवी गुड्डू राय से मिले सांसद सुधाकर सिंह

जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराये जाएंगे सभी संसाधन

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाएंगे. राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी.

Also Read : सासाराम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >