छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का बक्सर में प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र के विरुद्ध बताया.

Buxar News : दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, बक्सर के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बक्सर पुलिस चौकी के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया.

वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे ने किया, जबकि संचालन यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर बल प्रयोग की घटना की निंदा की.

'छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ'

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से विरोध करती रहेगी.

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस

दूरभाष पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की न्यायोचित मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव सतेंद्र ओझा, गोपाल त्रिवेदी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पांडे, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद मौर्य, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष कमल पाठक, बक्सर प्रखंड अध्यक्ष गणेश पांडे, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष राजा तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला देवी, त्रियोग मिश्रा, संजय दुबे, शिवाकांत मिश्रा, अजय ओझा, रवि, मोहित, जितेंद्र पाठक, अकबरी, मोहम्मद अली, रामसुरेश पासवान, हरेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >