बक्सर में इस पार्टी की जिला इकाई में विद्रोह, नेताओं ने नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, संगठन टूटा

Bihar Politics: बक्सर जिले में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जिला इकाई के कई मौजूदा और पूर्व पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ दी है. नेताओं ने संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bihar Politics, मनीष मिश्रा: बक्सर जिले की बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े कई मौजूदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने वाले नेताओं ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वे बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आज भी अपना आदर्श नेता मानते हैं. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, राज्यसभा सांसद और बिहार के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

क्या बोले पार्टी छोड़ने वाले नेता

नेताओं ने कहा कि रामजी गौतम की कार्यशैली के कारण बिहार में बसपा लगातार कमजोर हो रही है. वे बिहार विरोधी राजनीतिक दलों के साथ तालमेल कर पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने तानाशाही रवैया अपनाने और संगठन में अपनी मनमर्जी चलाने का आरोप भी लगाया है.

इस्तीफा देने वालों का यह भी कहा कि पार्टी में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है. ऐसे लोगों को बिना ठोस कारण के पार्टी से बाहर किया जा रहा है. इससे संगठन के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा था.

इन सभी कारणों से नाराज होकर बसपा की बक्सर जिला इकाई से जुड़े कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी बात संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस्तीफा देने वाले नेताओं के नाम और पद

पार्टी से इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, जिला प्रभारी कमलेश कुमार राव, जिला सचिव मुकेश पासवान, वीरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पटेल, अनिल कुमार गौतम, अनिल कुमार कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अविनाश मौर्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता और नेता शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 355 परिवारों की उड़ी नींद, प्रशासन का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >