Buxar Gramin Awas Sahayak Death : बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की उनवास पंचायत में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक राजकुमार का बुधवार देर रात निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही ग्रामीण आवास कर्मियों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 10 बजे हुआ.
उनके निधन पर ग्रामीण आवास संघ, बक्सर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. संघ की ओर से परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया है.
Buxar News : दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
ग्रामीण आवास संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण आवास कर्मियों ने दिवंगत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
कर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सहकर्मियों ने कहा कि उनके जाने से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है.
Itarhi Block: सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक
राजकुमार के निधन से ग्रामीण आवास विभाग के कर्मियों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों में भी गहरा शोक व्याप्त है. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.
राजकुमार का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
Also Read : बक्सर: डुमरांव में हल्की बारिश से धान रोपनी में आई तेजी, गर्मी से भी लोगों को राहत
