बक्सर में दिनदहाड़े बिजनेसमैन से 10 लाख की लूट, कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Buxar News: बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बकरी व्यवसायी से 10 लाख लुट लिए. इस घटना ने पुरे इलाके में डर का माहौल बना दिया. अपराधियों ने फ़िल्मी स्टाइल में इस लूट की घटना को अंजाम दिया और पिस्टल सटाकर व्यवसायी से पैसे लुट लिए. जिससे लोगों में भारी आक्रोश है और लोग अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Buxar News: (सुजीत ओझा की रिपोर्ट) बक्सर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अपराधी लगातार लुट के वारदात को अंजाम दे रहे है. जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी. दिनदहाड़े हुए इस वारदात में बकरी व्यवसायी राजा कुरैशी से हथियार के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिए गए. घटना के बाद इलाके में दहशत और व्यापारियों में भारी आक्रोश है.

कनपटी पर पिस्टल सटा कर लुटे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव निवासी राजा कुरैशी बकरी खरीदने के लिए राजपुर जाने वाले थे. वह सड़क किनारे एक समोसा दुकान पर बैठे हुए थे, तभी काले-लाल रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे. देखते ही देखते एक अपराधी ने व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल सटा दी, जबकि दूसरे ने रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया. पूरी वारदात को कुछ ही सेकंड में अंजाम देकर अपराधी आरा की दिशा में फरार हो गए.

अपराधियों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा है

बताया जा रहा है कि तीनों अपराधियों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे.

व्यपारियों में डर का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. हालांकि घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्यपारियों में डर का माहौल है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

बक्सर पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और थानों के बदले गए मोबाइल नंबर

बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बक्सर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के मोबाइल नंबर बदल दिए गए हैं. एसपी कार्यालय, बक्सर द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नए नंबरों की सूची सार्वजनिक की गई है. जारी सूची के अनुसार, अब लोग सीधे नए नंबरों पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे.

प्रमुख पदाधिकारियों के नए नंबर

  • पुलिस अधीक्षक, बक्सर: 9031826701
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर: 9031826702
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव: 9031826703
  • पुलिस उपाधीक्षक (मु.), बक्सर: 9031826704
  • पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), बक्सर: 9031826706
  • पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बक्सर: 9031826708
  • पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), बक्सर: 9031826710

थानों के नए नंबर

  • बक्सर नगर थाना: 9031826717
  • बक्सर मुफस्सिल थाना: 9031826718
  • राजपुर थाना: 9031826719
  • इटाढ़ी थाना: 9031826721
  • धनसोई थाना: 9031826722
  • औद्योगिक थाना: 9031826723
  • महिला थाना: 9031826724
  • अनु0जाति/जनजाति थाना: 9031826725
  • डुमरांव थाना: 9031826726
  • नया भोजपुर थाना: 9031826727
  • ब्रह्मपुर थाना: 9031826728
  • नैनीजोर थाना: 9031826730
  • कृष्णाब्रह्म थाना: 9031826731
  • चक्की थाना: 9031826732
  • नावानगर थाना: 9031826733
  • सोनवर्षा थाना: 9031826734
  • वासुदेवा थाना: 9031826735
  • कोरानसराय थाना: 9031826736
  • मुरार थाना: 9031826737
  • सिकरौल थाना: 9031826739
  • रामदास राय के डेरा थाना: 9031826740
  • तिलक राय के हाता थाना: 9031826741
  • सिमरी थाना: 9031826742
  • यातायात थाना: 9031826743
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, बक्सर: 9031826744
  • उपस्कर शाखा पुलिस केंद्र, बक्सर: 9031826745
  • परिवहन शाखा पुलिस केंद्र, बक्सर: 9031826699
  • दिवा शाखा पुलिस केंद्र, बक्सर: 9031826697

इसके अलावा पुलिस अंचल निरीक्षक नगर, सदर, डुमरांव और ब्रह्मपुर तथा सार्जेंट मेजर पुलिस केंद्र बक्सर के भी नए नंबर जारी किए गए हैं.

पुलिस ने लोगों को नए नंबरों पर संपर्क करने को कहा है

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर नए नंबरों पर ही संपर्क करें। पुराने नंबरों पर संपर्क सेवा बंद कर दी गई है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपात स्थिति में नए नंबरों पर ही संपर्क करें. बक्सर पुलिस कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 06183-295039 है. किसी भी इमरजेंसी स्थिति में 112 डायल करें.

Also Read: गया में बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का विधानसभा स्पीकर ने किया निरिक्षण, बोले- मिल का पत्थर होगा साबित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >