बक्सर के नावानगर में जीविका दीदी ने BPM पप्पू प्रसाद को दी विदाई, चार साल के कार्यकाल में कई योजनाओं को मिली रफ्ता

जीविका प्रखंड नावानगर में प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) पप्पू प्रसाद के स्थानांतरण पर एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उनके चार वर्षों के कार्यकाल में सामुदायिक विकास और आजीविका संवर्धन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया.

Buxar Nawanagar Jeevika BPM Farewell : बक्सर के नावानगर में जीविका प्रखंड नावानगर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) पप्पू प्रसाद के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. राज्य कार्यालय के आदेश के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों, कैडरों और कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. इस दौरान उनके करीब चार वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों और सामुदायिक विकास में उनके योगदान की जमकर सराहना की गई.

विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने पप्पू प्रसाद के सरल स्वभाव, बेहतर कार्यशैली और जीविका समूहों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को याद किया. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों और कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

चार साल में आजीविका बढ़ाने की दिशा में किए कई काम

अपने लगभग चार वर्षीय कार्यकाल के दौरान पप्पू प्रसाद के नेतृत्व में नावानगर प्रखंड में आजीविका संवर्धन और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं.

जीविका से जुड़ी गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. दीदियों की आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुर्गी वितरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.

इसके अलावा जीविका भवनों के निर्माण, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सहायता के लिए दीदी अधिकार केंद्र की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई.

Buxar News : कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को मिला बढ़ावा

पप्पू प्रसाद के कार्यकाल में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई रोजगारपरक योजनाओं पर काम किया गया.

हुनरमंद जीविका दीदियों के लिए सिलाई उत्पादन केंद्र का संचालन शुरू कराया गया, जिससे महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला. वहीं, किसान दीदियों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने और समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि उद्यमियों का चयन और कार्यान्वयन किया गया.

इसके साथ ही बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए पशु सखी का चयन किया गया और मत्स्य पालन के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में पहल की गई.

कर्मियों ने बताया प्रेरणादायक नेतृत्व

विदाई समारोह में शामिल जीविका दीदियों, कैडरों और कर्मियों ने पप्पू प्रसाद के मिलनसार व्यवहार और कर्मठ कार्यशैली की प्रशंसा की. लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखंड में जीविका गतिविधियों को नई गति मिली और समूहों से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ने के कई अवसर मिले.

कर्मियों ने उनके पारदर्शी कार्यप्रणाली और विकास को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा.

समारोह के अंत में सभी लोगों ने पप्पू प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. जीविका परिवार ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी कार्यकुशलता और अनुभव से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Triloki chaubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >