भाजपा ने कोराना संक्रमण से बचाव में लगे लोगों को किया सम्मानित

बक्सर : कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचाव में लगे लोगों को भाजपा जिला इकाई ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में बिना रुके, बिना थके, न ही छुट्टी और परिवार की चिंता किये दिन- रात अनवरत अपनी सेवा देनेवाले जिला प्रशासन, […]

बक्सर : कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचाव में लगे लोगों को भाजपा जिला इकाई ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में बिना रुके, बिना थके, न ही छुट्टी और परिवार की चिंता किये दिन- रात अनवरत अपनी सेवा देनेवाले जिला प्रशासन, पुलिस सेवा, चिकित्सा सेवा एवं साफ- सफाई से जुड़े उन तमाम लोगों को सम्मानित किया गया जो इस कठिन समय में देशसेवा, समाजहित के लिए अपना सब कुछ भूलकर जनसेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने जिला के पत्रकारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. जो समाज को खबर पहुंचा रहे हैं और जरूरतमंदों को चिह्नित कर मदद के लिए जिला प्रशासन को अवगत करा रहे हैं. इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >