नो एंट्री में खड़े ट्रक से बाइक टकराई, BHG जवान गंभीर रूप से घायल

Buxar News: चौसा–बक्सर मुख्य मार्ग पर 5 मई को बड़ा हादसा हुआ. लाढ़ोपुर नारा के पास नो एंट्री में खड़े ट्रक से पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिसमें BHG जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

Buxar News(विनोद कुमार सिंह ): मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. लाढोपुर नारा के पास नो एंट्री में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार BHG जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के जमानियां निवासी 20 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है.

ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

ओमप्रकाश बुधवार सुबह अपनी बाइक से घर जमानियां से केंद्रीय कारा बक्सर में ड्यूटी करने जा रहे थे. इसी दौरान लाढोपुर नारा के पास यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत घायल जवान को सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक नो एंट्री जोन में सड़क किनारे खड़ा था. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवान सड़क पर गिर पड़ा.

ट्रक चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. नो एंट्री में ट्रक खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी. हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है. वाराणसी में जवान का इलाज चल रहा है.

Also Read: नींद खुली तो गायब थी बाइक, सीधे थाने पहुंचा पीड़ित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >