Bihar Train News: बक्सर के लोगों के लिए गर्मी की छुट्टियों में सफर करना अब आसान होने वाला है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और समस्तीपुर रूट से पुणे और मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे बक्सर समेत आसपास के जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.
रेलवे ने क्या बताया
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेंगी. सबसे बड़ी राहत यह है कि अब यात्रियों को लंबा इंतजार या कन्फर्म टिकट की परेशानी कम झेलनी पड़ेगी. पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी. पुणे से चलने वाली यह ट्रेन तीसरे दिन रात करीब 12:16 बजे बक्सर पहुंचेगी. वहीं वापसी में दानापुर से चलकर सुबह 6:43 बजे बक्सर रुकते हुए पुणे के लिए रवाना होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुंबई जाना भी हुआ आसान
मुंबई जाने वालों के लिए भी गुड न्यूज है. लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल ट्रेन भी 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी. मुंबई से चलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:40 बजे बक्सर पहुंचेगी. वापसी में दानापुर से रात 10:50 बजे खुलकर बक्सर होते हुए मुंबई जाएगी.
इसके अलावा लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी. यह हर मंगलवार को मुंबई से चलेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे बक्सर पहुंचेगी.
वापसी में समस्तीपुर से गुरुवार को चलकर सुबह 8:10 बजे बक्सर पहुंचेगी. इन ट्रेनों के शुरू होने से खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो छुट्टियों में घर आते हैं या काम के लिए महाराष्ट्र जाते हैं. अब टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर भी ज्यादा आरामदायक रहेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार
अमृतसर से बरौनी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सिवान और छपरा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज
