बक्सर में सीएम दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और यातायात रूट प्लान तैयार किया है. कार्यक्रम स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और विशेष जांच टीमों की तैनाती की गई है.

Bihar News: (मृत्युंजय सिंह) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शनिवार को प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने चयनित स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती

जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल द्वारा सघन फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु अंदर न जा सके. इसके साथ ही स्टैटिक सर्विलांस टीम वाहनों की जांच कर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.

निर्धारित कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री किला मैदान होते हुए वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे रामरेखा घाट स्थित बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसी दौरान रामरेखा घाट पर ध्वनि एवं प्रकाश शो का उद्घाटन भी किया जाएगा.

नियंत्रण कक्ष सक्रिय, हेल्पलाइन जारी

कार्यक्रम के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित आपदा शाखा भवन में कार्यरत रहेगा. इसका दूरभाष नंबर 06183-223333 जारी किया गया है. नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कुमार नचिकेता और ग्रामीण विकास पदाधिकारी मोहम्मद नाजीस को सौंपी गई है.

ट्रैफिक रूट प्लान लागू

23 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इनमें आईटीआई मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, नाथ बाबा पुल, किला मैदान, थाना चौक, ज्योति चौक, रामरेखा घाट और ताड़का नाला मार्ग शामिल हैं.

वैकल्पिक मार्ग तय

प्रशासन ने यातायात सुचारू रखने के लिए गोलंबर, सिंडिकेट, बाईपास बस स्टैंड, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, मठिया पुल और इटाढ़ी रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया है.

आम जनता से अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, रोगी वाहन और आपातकालीन सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह दी गई है और आम लोगों से अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की गई है.

Also Read:कैमूर में चोरी कांड का पर्दाफाश, पुलिस की कार्रवाई में दो पिकअप बरामद; यूपी भागने की कोशिश में चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >