बिहार में कोयला विक्रेता बनने का बड़ा मौका, कॉर्पोरेशन ने जिलावार मांगे आवेदन

Bihar News: बिहार में कुकिंग कोयले की उपलब्धता को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSMCL) ने जिलावार थोक विक्रेता बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.आवेदन 6 मई तक पटना कार्यालय में करना होगा. चयनित आवेदकों के लिए PAN,GST और 20 लाख टर्नओवर अनिवार्य. 2 लाख की सिक्युरिटी मनी भी जमा करनी होगी. छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायियों के लिए एक सुनहरा मौका हैं.

Bihar News: बिहार में कुकिंग कोयले की उपलब्धता को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSMCL) ने जिलावार थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर इच्छुक व्यवसायियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.राज्य के विभिन्न जिलों में आम उपभोक्ताओं को कुकिंग कोयला उपलब्ध कराने के लिए योग्य थोक विक्रेताओं का चयन किया जाएगा.

बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSMCL) के अनुसार जरूरी शर्ते

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध PAN और GST रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. इसके साथ ही आवेदक का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 20 लाख रुपये होना अनिवार्य है . BSMCL ने व्यवसाय की विश्वसनीयता और क्षमता सुनिश्चित करने के लिए यह शर्त रखी हैं.

कहां और कब तक करें आवेदन?

इच्छुक व्यक्ति 6 मई 2026 तक पटना स्थित BSMCL कार्यालय में अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा. बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSMCL) के कहा निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.

चयन के बाद क्या होगा?

चयन के बाद थोक विक्रेताओं को कॉर्पोरेशन के साथ काम करने के लिए 2 लाख रुपये की सिक्युरिटी मनी (Security Deposit) जमा करनी होगी. इसके बाद ही उन्हें आधिकारिक रूप से वितरण का अधिकार मिल पाएगा.

इस पहल से बिहार में कुकिंग कोयले की सप्लाई को व्यवस्थित करने के साथ-साथ,स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे. खासकर छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायियों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है.

(बक्सर,ब्रह्मपुर से संतोष कांत की रिपोर्ट )

Also Read: बिहार में अपराधी सोनू यादव का एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे की गोली मारकर की थी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >