Bihar Crime News: सौतेली मां ने बच्ची को उतारा मौत के घाट, शव को जलाया फिर बोरी में पैक कर बक्से में छिपा दिया

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में एक सौतेली मां ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने का प्रयास किया. शव पूरी तरह नहीं जला तो उसे बोरी में पैक कर बक्से में डाल दिया. अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime News: बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया. जब शव पूरी तरह नहीं जल पाया तो उसे सीमेंट की बोरी में पैक कर घर के बक्से में बंद कर छिपा दिया. बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी पप्पू गोंड ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी आंचल बीते दो दिनों से लापता थी. परिजनों ने इसको लेकर पुलिस को भी सूचित किया था. इसके बावजूद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया. 

दिव्यांग दादी ने खोला बक्सा

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आंचल की दिव्यांग दादी, जो बोल नहीं सकती है उसने घर में रखे बक्से को खोला तो उससे दुर्गंध आ रही थी. बक्से में एक सीमेंट की बोरी रखी थी, जिसमें बच्ची का अधजला शव रखा था. दादी परिजनों को बक्से तक खिंच कर लाई और लाश दिखाई. बच्ची का अधजला शव घर के बक्से में देखकर लोगों के होश उड़ गए. घटना डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर गांव के वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने सौतेली मां को किया गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि आंचल की हत्या उसकी सौतेली मां सीमा देवी ने की है. हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है. जब शव पूरी तरह नहीं जला तो उसे घर के बक्से में छिपा दिया. पुलिस ने आगे कहा कि बच्ची की हत्या मामले में सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ जारी है. हत्या की वजह की जांच की जा रही है.

ALSO READ: Bihar Crime: फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती और लूटपाट का आरोपी राजाबाबू हावड़ा से गिरफ्तार, हत्या समेत कई गंभीर अपराध में नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >