Bihar : रामनवमी के दिन बक्सर में हाहाकार, दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की कार खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत

Bihar : तेज रफ्तार कार दलसागर टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पड़री मोड़ के पास जैसे ही पहुंची, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा टकराई. हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है.

Bihar : बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो से तीन लोग घायल होने की खबर है. घटना पटना-बक्सर एनएच 922 पर टोल प्लाजा के समीप की है. कार पर सवार सभी लोग एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक, रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर हॉल्ट के कुछ लोग एक कार पर सवार होकर एक महिला का दाह संस्कार करने बक्सर मुक्तिधाम जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से घुस गई. पुलिस ने बताया कि इलाज के क्रम में भी एक बच्चे की मौत हो गई है. यह भीषण हादसा शनिवार देर रात ढाई-तीन बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है. हादसे में सभी मृतक रोहतास के विक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर हॉल्ट के निवासी थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने की मदद

मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार सिंह (45), पप्पू सिंह (30) और रितेश सिंह (16) के रूप में हुई है. एक मृत बच्चे का नाम अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार करते हुए चिकित्सक ने सभी को तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- ‘मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >