Buxar News: चोरी का आरोप लगा भोजपुर के युवक की पीट-पीटकर हत्या

नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की पीट-पिटकर हत्या कर दी गई है

डुमरांव

. नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की पीट-पिटकर हत्या कर दी गई है. शुक्रवार की दोपहर नया भोजपुर गांव से दक्षिण पसिया बाग सुनसान जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपित उसे बंधक बना मारपीट किए है. आरोपित उस पर 10 हजार रूपए चोरी का इल्जाम लगा घर से बुला कर ले गए थे. इसकी जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी मृतक की पहचान नया भोजपुर पुरब टोला निवासी स्व. मौला खां के 27 वर्षीय पुत्र बिल्डर खां के रूप में हुई है. वह ट्रक पर खलासी का काम करता था. इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी व नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल टीम का सहारा भी लिया है. मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य के तौर पर नमूने सहित कई अन्य चीजें एकत्र कर अपने साथ ले गई है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया. वहीं, पुलिस आरोपितों के धर-पकड़ करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया. वहीं परिवार में कोहराम मच गया इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हो गय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >