बक्सर: नया भोजपुर में शराब की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त

नया भोजपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 11 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Buxar News : अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नया भोजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही डिस्कवर बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली.

गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गये दोनों

नया भोजपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान बाइक से जा रहे दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें 11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

नवानगर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर वार्ड संख्या 09 निवासी शिवम कुमार (19), पिता सुशील कुमार और मो. मुख्तार (20), पिता मो. अकबर अली के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मोटरसाइकिल संख्या बीआर 44 जे 8230 से शराब की खेप लेकर जा रहे थे.

बाइक भी पुलिस ने की जब्त

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने डिस्कवर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गिरफ्तार युवकों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने वालों पर नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >