बक्सर: डुमरांव के चौगाई में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी लोगों की भीड़, 21 जुलाई को पूर्णाहुति; मेले जैसा बना आयोजन स्थल

चौगाई प्रखंड का खेल मैदान इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा हुआ है. 7 जुलाई से चल रहे इस आयोजन में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 21 जुलाई को होने वाली पूर्णाहुति के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.

Buxar Chaugai Bhagwat Katha : बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चौगाई प्रखंड का खेल मैदान इन दिनों पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा हुआ है. यहां 7 जुलाई से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. धार्मिक माहौल के बीच कथा स्थल पर आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. आयोजन की पूर्णाहुति 21 जुलाई को होगी, जिसे लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं.

हर दिन संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आचार्य शिवम जी भागवत ग्रंथों पर आधारित प्रवचन दे रहे हैं. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं. कथा के दौरान पूरा परिसर भक्ति संगीत और श्लोकों से गूंज उठता है, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो जाता है.

Buxar News : अलग-अलग वक्ताओं ने बांधा समा

इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग विद्वानों द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है. 7 जुलाई से 11 जुलाई तक श्रीधाम अयोध्या की सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने संगीतमयी शैली में भागवत कथा प्रस्तुत की, जिसे श्रद्धालुओं ने काफी सराहा.

इसके बाद 12 जुलाई से भाई हिमांशु और उमेश हलचल ने बारी-बारी से भागवत और राम कथा का रसपान कराना शुरू किया. दोनों वक्ताओं की शैली और प्रस्तुति ने श्रोताओं को बांधे रखा है. कथा के दौरान कई बार श्रद्धालु भक्ति में डूबकर झूमते नजर आते हैं.

Dumraon Religious Event : मेला जैसा दिख रहा यज्ञ स्थल

कथा के साथ-साथ आयोजन स्थल अब मेला में तब्दील हो चुका है. बनारस से आई मीना बाजार और बलिया से आए दुकानदारों ने यहां अपनी दुकानें सजा ली हैं. बच्चों के खिलौनों से लेकर खाने-पीने की चीजों तक हर तरह की दुकानें यहां मौजूद हैं.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

बरसात का मौसम होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है. हल्की बारिश के बीच भी लोग छाता और रेनकोट के साथ कथा सुनने पहुंच रहे हैं. इससे साफ है कि क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर लोगों में गहरी आस्था और उत्साह है.

शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे ग्रामीण

इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी पूरी तरह सक्रिय हैं. जदयू नेता सीताराम सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

आयोजन समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं.

इस धार्मिक आयोजन ने चौगाई प्रखंड को एक नई पहचान दी है, जहां भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में पूर्णाहुति के अवसर पर और भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : बक्सर: डुमरांव के कोरानसराय-मठिला मार्ग पर जलनिकासी फेल, सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >