Buxar News: आवास योजना को लेकर बीडीओ ने किया पंचायतों का दौरा

गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने आवास योजना को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.

डुमरांव

. गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने आवास योजना को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड के नंदन, नुआंव, चिलहरी, लाखनडिहरा पंचायतों में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों से मिलकर जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया, बीडीओ बताया कि प्रखंड में अब तक 1565 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें 1340 लाभुकों के खाते में प्रथम किश्त का हस्तांतरण हो गया है, उन्होंने बताया कि पंचायत में भ्रमण के दौरान उपस्थित आवास कर्मियों को निर्देशित किया गया कि जो लाभुक राशि प्राप्त कर आवास निर्माण शुरू नहीं किए हैं उन्हें नोटिस देकर हिदायत दी जाए और नहीं मानने वालों से नीलाम पत्र दायर कर सरकारी राशि की वसूली सुनिश्चित किया जाए, जहां बीडीओ ने कर्मियों को भी कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि ऐसा मामला प्रकाश में आता है कि आवास निर्माण के बाद लाभुक को राशि भुगतान में लापरवाही की जा रही है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध भी कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >