मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर डुमरांव तथा नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

डुमरांव. ‎विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर डुमरांव तथा नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि मतगणना के दौरान थानाक्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि मतगणना के मद्देनज़र जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को पांच से अधिक संख्या में एकत्रित होने की अनुमति नहीं है. किसी प्रकार का विजय जुलूस निकालना सख्त वर्जित है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है. गश्त टीम के साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस पुराना भोजपुर, नया भोजपुर, प्रताप सागर, चिलहरी, चंदा सहित विभिन्न गांवों में मुस्तैद रहेगी. थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या समूह इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने मतदाताओं और समर्थकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया में सहयोग करें. उन्होंने लोगों से कहा कि मतगणना परिणाम को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर विश्वास न करें. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अपुष्ट खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी गई और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गलत सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान सतर्क हैं. लोकतंत्र के इस पर्व में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह शांति, संयम और अनुशासन का परिचय देते हुए प्रशासन को सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >