कम मतदान केंद्र वाले बूथों पर चलाया जायेगा जागरूकता अभियान

विगत लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वैसे मतदान केंद्र जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था.

बक्सर. विगत लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वैसे मतदान केंद्र जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था. विधान सभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए उन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग कवि प्रिया ने बताया कि कम मतदान वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, नुक्कड नाटक, मतदाता शपथ, जीविका दीदियों की भागीदारी, रंगोली, सेल्फी प्वाईंट आदि गतिविधियां लगातार आयोजित किया जायेग. ताकि छह नवंबर को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस बार कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहें. हर मतदान केंद्र पर पहले मतदान फिर जलपान का संदेश पहुंचाने के लिए सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. इसका उद्देश्य कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर इस बार शत प्रतिशत मतदान कराना है. बक्सर. विधान सभा आम निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत अर्धसैनिक बलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा. जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है. संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सकें. जिला के सटे सभी मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. गाड़ियों एवं व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है. साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >