बक्सर
. जिले में कृषि को बढ़ावा देने हेतु सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है. ताकि किसानों के पास अपना यंत्र हो. खेती करते समय यंत्र के अभाव में जिले के किसानों को कोई समस्या न हो. क्यों किसी यंत्र पर अनुदान पाने के लिए कृषि विभाग के द्वारा किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था. आवेदन करने के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किसानों को स्वीकृति पत्र दिया गया. 2024-25 अंतर्गत फसलों के बुआई से लेकर कटाई तक तथा फसल प्रबंधन हेतु 75 प्रकार के यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिसमें किसानों के बीच जुताई, बुवाई, कटनी, थ्रेसिंग, पोस्ट हार्वेस्टर तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों पर पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है. ओएफएमएएस पोर्टल पर बक्सर जिले के किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है. जिले में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने हेतु उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, बक्सर के सभाकक्ष में शनिवार को चौथा ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 253 स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया.सहायक निदेशक-सह-उप निदेशक (कृषि अभि.) आशीष कुमार ने बताया कि यंत्रीकरण योजना 2024-25 के अंतर्गत ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 253 स्वीकृति पत्र निर्गत किये गए, जिनमें से 174 सामान्य वर्ग के, 38 अनुसूचित जाति के, 04 अनुसूचित जनजाति के, और 37 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के थे.यह लॉटरी उप विकास आयुक्त डाक्टर महेन्द्र पाल के अध्यक्षता में समाहरणालय कक्ष में आयोजित की गई थी. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर, सहायक निदेशक-सह-उप निदेशक (कृषि अभि.) आशीष कुमार सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
