विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, ससुराल वाले फरार

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की कांट पंचायत के भरखर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है.

ब्रह्मपुर. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की कांट पंचायत के भरखर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के घर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया. आनन-फानन में मृतका के परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे और घटना की सूचना ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.

प्रीति कुमारी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट पंचायत के भरखर निवासी रंजन कुमार की पत्नी थी. इस संबंध में मृतका के पिता भोजपुर जिले के जगदीशपुर निवासी जय कुमार सिंह ने ब्रह्मपुर थाने में अपने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया हैं. आवेदन में जय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटी की शादी थाना क्षेत्र के भरखर निवासी रंजन कुमार से की थी. शादी के कुछ महीने के बाद से ही दहेज के लिए मृतका के ससुराल वाले मेरी बेटी के साथ हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करता थे. जिसकी शिकायत बेटी ने कई बार घर पर की थी. एक सप्ताह पहले सुबह किसी ने मृतका के मायके में फोन कर सूचना दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर वाले आनन-फानन में मृतका के ससुराल पहुंचे. जहां मृतका के ससुराल वाले घर बंद कर फरार थे. इधर घटना की सूचना आसपास के इलाकों को मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गये. मृतक के पिता ने घटना की सूचना ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंची. मृतका के घर वालों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. फिलहाल एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिसिया पकड़ से अभी दूर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >