Buxar News : फरार आरोपित सरोज ओझा ने कोर्ट में किया सरेंडर, जेल

नवानगर थाना कांड संख्या 295/2024 के फरार अभियुक्त सरोज कुमार ओझा ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया.

बक्सर कोर्ट. नवानगर थाना कांड संख्या 295/2024 के फरार अभियुक्त सरोज कुमार ओझा ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया. यह मामला 30 अक्तूबर, 2024 को कैसठ निवासी चंद्रभूषण तिवारी के पुत्र अखिलेश तिवारी की हत्या से जुड़ा है. घटना उस समय हुई जब अखिलेश तिवारी अपने पिता के साथ चावल लेकर मिल से घर लौट रहा था. सुबह करीब 9 बजे उसे घेरकर गोली मार दी गयी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. हत्या की वजह आपसी रंजिश बतायी गयी थी. इस मामले में अनिल तिवारी, सुनील तिवारी और प्रवीण तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. सुनील तिवारी ने पूर्व में ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि पुलिस ने प्रवीण तिवारी को मुंबई के कल्याण से और अनिल तिवारी को जयपुर से गिरफ्तार किया था. इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नंदू कुमार को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अब चौथे अभियुक्त सरोज ओझा के सरेंडर के साथ ही सभी नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. कोर्ट द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामला और गंभीरता से आगे बढ़ेगा.

पुलिस से मारपीट का फरार आरोपित गिरफ्तार

नावानगर. सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मौडिहा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस पर पथराव और मारपीट के फरार आरोपित लाल बहादुर मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पुलिस के साथ मारपीट के फरार आरोपी गांव में देखा गया है. सूचना पर तत्काल मौडिहा गांव में छापेमारी कर फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >