Buxar News: तेज रफ्तार कार के धक्के से एक युवक की हुई मौत, चार युवक घायल

थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर रोइनिभान तिमुहानी पर तेज रफ्तार कार के धक्के से रोइनिभान निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी.

राजपुर

. थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर रोइनिभान तिमुहानी पर तेज रफ्तार कार के धक्के से रोइनिभान निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोइनिभान गांव निवासी भुवनेश्वर चौधरी का पुत्र रोहित कुमार इसका साथी धुपन चौधरी, डिहरी गांव निवासी नीतीश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां सौरी गांव गए थे. जहां से वापस लौटते वक्त जैसे ही यह मुख्य पथ पर तिमुहानी के पास पहुंचे. तब तक अचानक मोहनिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की कार ने इसमें जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि कार भी असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गयी. जिस घटना में बाइक सवार धूपन चौधरी एवं नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय अस्पताल के बाद सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया. जहां से बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.कार में सवार मोहनिया थाना क्षेत्र के बढुपर गांव निवासी जितेंद्र खरवार सहित तीन लोग घायल हैं.जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना स्थल पर पहुंची जिला पार्षद सदस्य पूजा कुमारी ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचवाया है. घटना की खबर से आहत मुख्य पथ पर ग्रामीणों की भींड़ जमा हो गयी है. फिलहाल किसी तरह का प्रदर्शन नहीं है. लेकिन रोड जाम होने से उस रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियों का रूट बदल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >