दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर में फिर एक बार मानवता शर्मसार हुई. एक 10 वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपित युवक को धर दबोचा, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बोर्ड गठित कर बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी,जहां बच्ची […]

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर में फिर एक बार मानवता शर्मसार हुई. एक 10 वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपित युवक को धर दबोचा, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बोर्ड गठित कर बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी,जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आयी है.
जानकारी के अनुसार बच्ची मंदिर से निकल कर घर जा रही थी. इसी दौरान ब्रह्मपुर निवासी किशुन यादव का पुत्र अजय कुमार यादव बच्ची को बहला फुसला कर मेला घुमाने के बहाने ले गया, जहां सुनसान जगह देख झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. वहीं, पीड़िता के परिजनों के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.मेडिकल रिर्पोट आने के बाद सब कुछ साफ हो जायेगा. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >