छात्राओं ने फिर छात्रों को छोड़ा पीछे

बक्सर : जिले में इंटर के सभी संकायों में बेटियों ने फिर अपना परचम लहराते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. इस साल इंटर के सभी संकायों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिले में परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थियों में महज 48.66 प्रतिशत ही पास हो पाये हैं. वहीं, जिले […]

बक्सर : जिले में इंटर के सभी संकायों में बेटियों ने फिर अपना परचम लहराते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. इस साल इंटर के सभी संकायों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिले में परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थियों में महज 48.66 प्रतिशत ही पास हो पाये हैं. वहीं, जिले में कुल 51.34 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में असफल हो गये हैं.
मंगलवार को 11 बजे इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी. इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन होने के साथ ही छात्र-छात्राएं मोबाइल व साइबर कैफे से जुड़ गये. वहीं, नगर में संचालित कोचिंग संस्थान भी अपने बच्चों का रिजल्ट जानने के लिए इंटरनेट की व्यवस्था कर दिये थे. रिजल्ट देखने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.
अच्छे अंक पानेवाले छात्रों में जहां खुशी की लहर देखी गयी, वहीं परीक्षा में फेल करनेवाले छात्र-छात्राओं में मायूसी का भाव भी कायम था. अच्छे प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राएं अपने कोचिंग संस्थानों पर पहुंच एक दूसरे से खुशी का इजहार किये तथा बधाइयां देते हुए एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाये. जिले में पास करनेवाले लोगो की प्रतिशत कम है, परंतु कला संकाय के छात्र प्रवीण ने बिहार में अपना छठा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है.
विज्ञान संकाय में आशुतोष, तो कॉमर्स में सालू ने लहराया परचम : विज्ञान संकाय में डुमरांव सीपीएसएस के छात्र आशुतोष और कॉमर्स में राज प्लस टू हाइस्कूल की शालू कुमारी जिले की टॉपर रही. छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. जिले में अच्छे अंक पानेवाले छात्रों में डुमरांव के सीपीएसएस प्लस टू स्कूल ने बाजी मारी है. स्कूल के आशुतोष कुमार को 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
राज उच्च विद्यालय डुमरांव के अमन अंबष्ट को 77.6 प्रतिशत अंक, एमवी कॉलेज बक्सर के शिवम केशरी को 77.4 प्रतिशत, उषा रानी प्लस टू विद्यालय डुमरांव के सौम्या कुमारी को 76.4 प्रतिशत, सीपीएसएस उच्च विद्यालय के गौरव तिवारी को 76.4 प्रतिशत, एमवी कॉलेज बक्सर के सुशील कुमार को 74.6 प्रतिशत, सीपीएसएस विद्यालय डुमरांव के मुतुल प्रसाद को 74.6 प्रतिशत, सीपीएसएस उच्च डुमरांव के 74.6 प्रतिशत, सीपीएसएस उच्च विद्यालय के प्रिंस राय को 73 प्रतिशत, एमसी कॉलेज चौसा के आदित्य प्रकाश को 72.2 प्रतिशत, सीपीएसएस उच्च विद्यालय डुमरांव के अमन राज को 72.2 प्रतिशत, एमसी कॉलेज चौसा के दिव्यांशु मिश्रा को 71.8 प्रतिशत, एमवी कॉलेज बक्सर के सुप्रिया पांडेय को 71.8 प्रतिशत, एमसी कॉलेज चौसा के हिमांशु राज को 71.6 प्रतिशत, एमवी कॉलेज बक्सर के दीपक कुमार को 71.6 प्रतिशत, एमपी उच्च विद्यालय बक्सर के कैशर प्रवीण को 71.4 प्रतिशत तथा सीपीएसएस उच्च विद्यालय के गोविंद कुमार को 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
वाणिज्य संकाय में डुमरांव के शालू ने सबको पछाड़ बाजी मारी है. वाणिज्य संकाय में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है.राज प्लस टू उच्च विद्यालय के शालू कुमारी को 77.6 प्रतिशत, पीसी कॉलेज बक्सर के कृष्ण मुरारी मिश्रा को 75.2 प्रतिशत, पीसी कॉलेज बक्सर के श्रुति कुमारी को 74.2 प्रतिशत, पीसी कॉलेज बक्सर के अमन कुमार वर्मा को 74 प्रतिशत, पीसी कॉलेज बक्सर के नम्रता कुमारी को 72.2 प्रतिशत, राज उच्च विद्यालय डुमरांव के रजनी कुमारी को 71.6 प्रतिशत, राज उच्च विद्यालय डुमरांव के पूजा कुमारी को 70.2 प्रतिशत, राज उच्च विद्यालय डुमरांव के रागिनी कुमारी को 70.1 प्रतिशत, पीसी कॉलेज बक्सर के कृति प्रभाकर को 69.6 प्रतिशत तथा पीसी कॉलेज बक्सर के खुशबू कुमारी को 69.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >