अनियंत्रित ऑटो पलटा, यात्रा कर रहीं छह महिलाएं घायल

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 79 स्थित मातिशाबाद के समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में छह महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे के बाद ऑटोचालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचायी, जहां डाॅक्टरों […]

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 79 स्थित मातिशाबाद के समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में छह महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे के बाद ऑटोचालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचायी,

जहां डाॅक्टरों की देखरेख में इलाज किया गया. महिलाएं नोनियाडेरा से ऑटो पर सवार होकर कोरानसराय जा रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गया. घायल महिलाओं में नोनियाडेरा की मीना देवी, लवगी देवी, मैनी देवी, चमेली देवी सहित दो अन्य शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही नोनियाडेरा के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर करीब घंटा भर हंगामा किया़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीण इतने उग्र थे कि एक यात्री वाहन को क्षतिग्रस्त भी कर दिये़ मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करायी. थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो को जब्त कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >