घर के अंडर ग्राउड में छिपा कर रखी थी शराब

सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का किया गया गठन बक्सर : शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस ने भी शराब तस्करों के खिलाफ जमकर डंडा चला रही है. आये दिन जिले के किसी न किसी इलाके से शराब मिलने का सिलसिला जारी है. […]

सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का किया गया गठन

बक्सर : शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस ने भी शराब तस्करों के खिलाफ जमकर डंडा चला रही है. आये दिन जिले के किसी न किसी इलाके से शराब मिलने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में बक्सर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को 48 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहा.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मुसाफिरगंज में शराब का बड़ा करोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम का गठन सदर एसडीपीओ शैशव यादव के नेतृत्व में किया गया. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया तो 48 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. बताया जा रहा है कि उक्त मकान ललिता देवी पति यमुना प्रसाद का है. सभी शराब यूपी निर्मित है. एसडीपीओ शैशव यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेहरु स्मारक विद्यालय के पीछे एक गली में यमुना प्रसाद का पुत्र बंटी प्रसाद शराब का करोबार करता है. जब उसके घर में पुलिस ने छापेमारी की तो घर के अंडरग्राउंड में यूपी मेड 48 बोतल शराब छुपा कर रखी थी. इस दौरान वहां हड़कंप मच गया,
शराब के नशे में तीन गिरफ्तार: बक्सर. शराब के नशे में तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों गिरफ्तार युवक शहर के सोहनपट्टी के रहने वाले अर्जुन चौधरी,मो साहेब और जय प्रकाश चौबे बताये जाते है. पुलिस ने तीनों को वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि तीनों युवक यूपी से शराब का सेवन करके बक्सर आ रहे थे. इसी दौरान तीनों को जांच अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >