बनेनगोला : निज थाने में जब्त अंगरेजी शराब की बोतलें नष्ट की जायेगी. इसके लिए बगेनगोला पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मांगी है. बीते सप्ताह बगेनगोला पुलिस ने बगेन, बरुहा सड़क बच्चा ब्रहम बाबा के पास से चालीस पेटी अंगरेजी शराब जब्त किया था. हालांकि शराब तस्कर मौके से भाग निकला. थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि बच्चा ब्रह्म बाबा के समीप से जब्त शराब की जांच के लिये पटना भेजा जाना है. वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इधर ब्रहम्पुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात ब्रहम्पुर चौरस्ता पशु मेला के समीप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसएचओ डीएन सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुर चौरस्ता पशु मेला के समीप से ललन जी के डेरा का रहने वाला हरेंद्र यादव को चार बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
