बक्सर : सदर अस्पताल में संचालित एक्स रे की सेवाएं मरीजों को 30 मई के बाद नहीं मिल पायेगी. इसको लेकर सदर अस्पताल में एक्स-रे केंद्र संचालक टुनटुन राय ने अस्पताल प्रबंधन को सूचित कर दिया है. बावजूद अस्पताल प्रबंधन जिला स्वास्थ्य विभाग ने अबतक एक्स-रे संचालक को विगत 13 माह से एक रुपये की भुगतान नहीं किया गया है. पैसे के अभाव में सदर अस्पताल में संचालित एक्सरे दम तोड़ने की कगार पर पहुंच गयी है. एक्स-रे का संचालन बंद होने से मरीजों को निजी सेंटरो का सहरा लेना पड़ेगा.
सदर अस्पताल में 30 के बाद एक्स-रे बंद
बक्सर : सदर अस्पताल में संचालित एक्स रे की सेवाएं मरीजों को 30 मई के बाद नहीं मिल पायेगी. इसको लेकर सदर अस्पताल में एक्स-रे केंद्र संचालक टुनटुन राय ने अस्पताल प्रबंधन को सूचित कर दिया है. बावजूद अस्पताल प्रबंधन जिला स्वास्थ्य विभाग ने अबतक एक्स-रे संचालक को विगत 13 माह से एक रुपये की […]

बकाये है विगत 13 माह की लाखों राशि : सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आउटसोर्स के तहत एक्स-रे जांच की सुविधा मरीजों को प्रदान की जाती है. सदर अस्पताल में आर्थिक तंगी से जूझ रहा एक्सरे केंद्र 30 के बाद पूरी तरह दम तोड़ देगा. गरीब व दूर-दराज से आनेवाले मरीजों को सेवाएं नहीं मिल पायेगी. ऐसे में सदर अस्पताल आनेवाले गरीब मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराने में काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा. सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मरीजों को होगी.
प्रतिदिन होती है 40 से ज्यादा मरीजों की एक्स-रे : अस्पताल सूत्रों की मानें, तो प्रतिदिन करीब 40 से 50 एक्स-रे सदर अस्पताल में किये जाते हैं. प्रतिदिन संचालक को 50 से 60 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. विगत एक साल से स्वास्थ्य विभाग से एक भी रुपये नहीं मिलने से संचालक की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. कार्य करनेवाले स्टाफ एवं एक्स-रे प्लेट की खरीद के लिए राशि नहीं है. जिसके कारण 30 मई के बाद एक्स-रे की सेवा बंद कर दी जायेगी.
प्लेट खरीदने को पैसे नहीं
कंपनी की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. विगत एक साल से लाखों रुपये विभाग पर बकाया है, जिसको लेकर अब हमारे पास प्लेट व कर्मियों को भुगतान के लिए राशि नहीं है. विभाग से पैसे की बजाय बार-बार आश्वासन मिल रहा है. अब 30 मई के बाद सदर अस्पताल में एक्स-रे की सेवा कंपनी देनी बंद कर देगी.
टुनटुन राय, संचालक कंपनी के प्रतिनिधि