संपत्ति विवाद में पोते ने दादा को मारी थी गोली

बक्सर : संपत्ति विवाद में पोते ने अपने दादा को गोली मार दी थी. घटना धनसोई थाना क्षेत्र के पठखवलिया गांव की है.पुलिस जांच में मामला खुलकर सामने आ गया. आरोपित फिलहाल फरार है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि पठखवलिया गांव निवासी गोरखनाथ मिश्र को गत दिनों गोली […]

बक्सर : संपत्ति विवाद में पोते ने अपने दादा को गोली मार दी थी. घटना धनसोई थाना क्षेत्र के पठखवलिया गांव की है.पुलिस जांच में मामला खुलकर सामने आ गया. आरोपित फिलहाल फरार है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि पठखवलिया गांव निवासी गोरखनाथ मिश्र को गत दिनों गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था.

पुलिस ने बताया कि गोरखनाथ मिश्रा ने अपने ही पोते पर गोली मारने का आरोप लगाया है.पुलिस का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर कई दिनों तक परिवार में विवाद चल रहा था. जिसके बाद उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. आनन फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि घायल के बयान पर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >