बिहार : बक्सर में ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

बक्सर : बिहार के बक्सर में अपराधियों नेसोमवार कीदेररात एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक देर रात बस स्टैंड से अपनेघर सोहनीपट्टीजारहेथे.इसीदौरान अपराधियों नेउन्हें गोली मार दी. घटना के विरोध में मंगलवार को लोगों ने सड़क पर श‌व को रखकर जाम कर दिया. परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे […]

बक्सर : बिहार के बक्सर में अपराधियों नेसोमवार कीदेररात एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक देर रात बस स्टैंड से अपनेघर सोहनीपट्टीजारहेथे.इसीदौरान अपराधियों नेउन्हें गोली मार दी. घटना के विरोध में मंगलवार को लोगों ने सड़क पर श‌व को रखकर जाम कर दिया. परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात चुंगी वसूली करने वाले ठेकेदार हरेंद्र सिंह बस स्टैंड से बाइकपरसवार होकर अपने घर जा रहा थे. इसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोली लगने से जख्मी हुए ठेकेदार को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.

घटना के बाद से शहर मे गैंगवार की अशंका जतायी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले कीछानबीनमें जुटी हैं. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >