बखरी में गोलीबारी की घटना के बाद दहशत

घटना. घायल के बयान पर छह लोगों को किया गया नामजद,पुलिस कर रही कार्रवाई जिले में पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. नतीजा है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक हरकत को लेकर जहां लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है वहीं पुलिस […]

घटना. घायल के बयान पर छह लोगों को किया गया नामजद,पुलिस कर रही कार्रवाई

जिले में पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. नतीजा है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक हरकत को लेकर जहां लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है वहीं पुलिस प्रशासन की भी नींद हराम हुई है. हालांकि नये पुलिस कप्तान के योगदान के बाद बेगूसराय में सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि आपराधिक घटनाओं में कमी लायी जा सके.
मोहनपुर परछुआ टोला में अपराधियों ने रामविलास महतो को गोली मार कर दिया घायल
बखरी :बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर परछुआ टोला में सोमवार की देर शाम हथियारों से लैस अपराधियों ने 60 वर्षीय रामविलास महतो को उस समय गोली मार कर घायल कर दिया, जब श्री महतो दूध लेकर गांव के ही सेंटर पर जा रहे थे. बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले. इधर गोलीबारी की आवाज सुन कर आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद घायल को इलाज के लिए ऐलेक्सिया अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के निदेशक डॉ धीरज शांदिल्या के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने कई घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद गोली से घायल मरीज को नयी जिंदगी प्रदान की. इधर इस घटना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू कर दी है.
घायल के बयान पर गांव के ही छह लोगों को इसमें नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों रामोतार महतो एवं गंगा महतो को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद बखरी के इलाकेे में दहशत का माहौल है. एसपी के निर्देश पर बखरी में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >