बैलेट बॉक्स मरम्मती का कार्य अंतिम चरण में

प्रखंड में 146 बैलेट बॉक्स का होगा उपयोग केसठ : प्रखंड में 18 मई को होनेवाले सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स की मरम्मती और मतदान संख्या और मतदान केंद्र लिखने की तैयारी अंतिम चरण में है. शंकर दयाल ने बताया कि प्रखंड के 46 मतदान केंद्रों के लिए कुल 146 बैलेट […]

प्रखंड में 146 बैलेट बॉक्स का होगा उपयोग

केसठ : प्रखंड में 18 मई को होनेवाले सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स की मरम्मती और मतदान संख्या और मतदान केंद्र लिखने की तैयारी अंतिम चरण में है. शंकर दयाल ने बताया कि प्रखंड के 46 मतदान केंद्रों के लिए कुल 146 बैलेट बॉक्स मंगाये गये हैं, जिसमें 68 बड़ा और 78 छोटा हैं
बैलेट बॉक्स पर विभिन्न मतदान केंद्रों के नाम और संख्या लिखा जा रहा है. बीडीओ स्मृति ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बैलेट बॉक्स भेजे जायेंगे. प्रखंड में जिला पर्षद के लिए एक, मुखिया के तीन, सरपंच के लिए तीन, बीडीसी के लिए पांच, वार्ड सदस्य के लिए 45 और पंच सदस्य के लिए 45 पदों के लिए चुनाव होना है.
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेंगे और मतदान केंद्र संख्या 24, मध्य विद्यालय केसठ में सभी मतदान कर्मी महिला रहेंगी, जिसे महिला सशक्तीकरण के रूप में रखा गया है. वहीं, अन्य विभिन्न मतदान केंद्रों पर भी दंडाधिकारी के अलावा पुलिस बल तैनात रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >