नगर थानाध्यक्ष की तत्परता से बिछड़ी बच्ची परिजनों को मिली

कुरकुरे खरीदने गयी बच्ची बिछड़ गयी थी अपनों से बक्सर : नगर थाना के इंस्पेक्टर राघव दयाल के प्रयास से एक गुमशुदा बच्ची सही सलामत परिजनों को मिल गयी. भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता अपनी साली की शादी में शरीक होने के लिए पीपी रोड बक्सर आये थे. […]

कुरकुरे खरीदने गयी बच्ची बिछड़ गयी थी अपनों से

बक्सर : नगर थाना के इंस्पेक्टर राघव दयाल के प्रयास से एक गुमशुदा बच्ची सही सलामत परिजनों को मिल गयी. भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता अपनी साली की शादी में शरीक होने के लिए पीपी रोड बक्सर आये थे. इसी दौरान उनकी बच्ची अमृता उर्फ बिल्लो जो साढ़े तीन वर्ष की है.
कुरकुरे का पैकेट लेने के लिए बाहर निकली और भटक गयी. पीपी रोड के लोगों ने बच्ची को नगर थाने में पहुंचा दिया. नगर थानाध्यक्ष ने अपने मोबाइल जिप्सी पर लगे हूटर से बच्ची के बारे में सूचनाएं जारी की और फिर लंबे प्रयास के बाद जब बच्ची के माता-पिता नहीं मिले, तो उसे थाने ले आये.
जानकारी मिलने पर बच्ची के पिता भी खोजबीन करते-करते नगर थाने पहुंचे और फिर बच्ची को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया. परिजनों ने नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल की तत्परता को साधुवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >