50 बीघे का पुआल जल कर राख

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू धनसोई : स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में पुआल के गल्ला में आग लगने से पचास बीघे का पुआल जल कर राख हो गया़ आग इतनी भीषण थी कि चार पंपसेट चलाने के बाद भी नहीं बुझी. तब धनसोई थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड की […]

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

धनसोई : स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में पुआल के गल्ला में आग लगने से पचास बीघे का पुआल जल कर राख हो गया़ आग इतनी भीषण थी कि चार पंपसेट चलाने के बाद भी नहीं बुझी. तब धनसोई थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया, मगर आग की इतनी भयंकर थी कि उक्त गाड़ी के बस का नहीं रहा और बक्सर से सूचना देकर बड़ी गाड़ी को बुलाया गया और तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया़
ग्रामीणों के अनुसार गेहूं के खेत में आग लगा कर डंठल को जलाया जा रहा था, तभी तेज हवा के कारण आग पुआल के गल्ले तक पहुंच गयी और पुआल को जला कर खाक कर दी. अगर ग्रामीणों ने शीघ्रता नहीं दिखाई होती, तो आग पूरे गांव में फैल कर तबाही मचा देती. उक्त खलिहान में राजन लाल, बादशाह अंसारी, दीना साह,जखु साह,लालजी साह का पुआल जला है, जो मवेशियों के चारे के लिए रखा गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >