राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत सैंकुआ गांव में रविवार को लगी भीषण आग में दो दर्जन से अधिक लोगों का घर जल कर राख हो गया था़ संयोग था कि प्रशासन को खबर मिलते ही मौके पर तत्काल दो अग्नि शमक यंत्र के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह और अंचलाधिकारी राकेश कुमार स्वयं देर रात तक कैंप करके आग को बुझाने का काम किये. इसके बाद पीडि़त परिवारों में 13 परिजनों के बीच 9800 रुपये के हिसाब से राशि का वितरण किया गया़ ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा, जिसके चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, नहीं तो तेज हवा के कारण और भी नुकसान हो सकता था़
अग्निपीड़ितों को दी गयी सहायता योजना की राशि
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत सैंकुआ गांव में रविवार को लगी भीषण आग में दो दर्जन से अधिक लोगों का घर जल कर राख हो गया था़ संयोग था कि प्रशासन को खबर मिलते ही मौके पर तत्काल दो अग्नि शमक यंत्र के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह और अंचलाधिकारी […]
