आनेवाले सात दिनों का संभावित तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 42 डिग्री26 डिग्री
27 अप्रैल 43 डिग्री26 डिग्री
28 अप्रैल 44 डिग्री27 डिग्री
29 अप्रैल 42 डिग्री22 डिग्री
30 अप्रैल 43 डिग्री26 डिग्री
1 मई 46 डिग्री 30 डिग्री
2 मई 41 डिग्री 25 डिग्री
3 मई 40 डिग्री26 डिग्री
4 मई 40 डिग्री26 डिग्री
अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री होने से बेहाल होगा जीवन
28 अप्रैल को भी पारा पहुंचेगा 44 डिग्री पर
आर्द्रता बढ़ने से लोगों का जीवन होगा हराम
बक्सर : गरम तेज हवाओं और लू के थपेड़ों के बीच आम जनजीवन बेहाल हो गया है. लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं. वहीं, तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है और लोगों का जीना हराम हो गया है. लोग अपने-अपने घरों में ही रह कर पूरा दिन गुजारने को विवश हैं. इस मौसम की सर्वाधिक गरमी एक मई को 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. जबकि न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड बढ़ कर 30 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. फिलहाल सोमवार को आर्द्रता 13 फीसदी है, जो एक मई को बढ़ कर 20 फीसदी तक हो जाने की संभावना जतायी गयी है,
जिससे लोगों का जीना हराम होगा. सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेट अपराह्न तक रहा. जबकि न्यूनतम तापमान भी अपनी तेजी पर 26 डिग्री तक चला गया. पूरे दिन तापमान 43 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहा. देर शाम ठंड होने के बाद तापमान 40 डिग्री अधिकतम पर जाकर रुक गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से घट कर 24 डिग्री तक चला गया, जिसके कारण शाम में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार 28 अप्रैल व एक मई को इस मौसम की सर्वाधिक गरमी का दिन होगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेट तक जाने की संभावना जतायी गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि संभावित है. अब तक 26 डिग्री न्यूनतम तापमान रहनेवाला 28 अप्रैल को 27 डिग्री तक पहुंच जायेगा, जो इस मौसम का सर्वाधिक होगा. लोगों को 29 अप्रैल को थोड़ी राहत मिलेगी, जिसमें तापमान अधिकतम घट कर 42 डिग्री तक चला जायेगा और न्यूनतम तापमान में भी सुधार होगा और 22 डिग्री तक तापमान हो जाने की संभावना जतायी गयी है.
