किसानों में बंटा ढैंचे का बीज

डुमरांव़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को कृषि पदाधिकारी मो. शौकत अली ने किसानों के बीच गरमा फसल ढैंचा एवं मूंग का वितरण किया़ इस मौके पर कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी किसानों के बीच ढैंचा और मूंग का वितरण किया जा रहा है़ […]

डुमरांव़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को कृषि पदाधिकारी मो. शौकत अली ने किसानों के बीच गरमा फसल ढैंचा एवं मूंग का वितरण किया़ इस मौके पर कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी किसानों के बीच ढैंचा और मूंग का वितरण किया जा रहा है़ इससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा़ ढैंचा एवं मूंग की खेती के बाद किसान मूंग का छेमी तोड़ कर उसी खेत में जुताई कर धान की रोपनी कर सकते है़ं

इससे धान के खेत में उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और पैदावार दुगना होगा. जो किसान गरमा बीज लगाना चाहते हैं कृषि कार्यालय से ले सकते है़ं मूंग बीज पर 80 प्रतिशत और ढैंचा बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान है़ अनुदान की राशि काट कर 110 रुपये जमा करना होगा़ साथ ही उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही कृषि संबंधित योजना अधूरी न रहे़ इसके लिए प्रशासन कृत संकल्पित है. मौके पर किसान श्रीकांत सिंह, श्री राम प्रसाद, सीता राम, मोहन सिंह सहित अटांव, नंदन, अरियांव के किसानों के अलावा संबंधित पंचायतों के कृषि सलाहकार मनीष सिंह, दिलीप प्रसाद, मृत्युंजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >