चौसा : क्षेत्र के कमरपुर गांव में विद्युत विभाग द्वारा अवैध बिजली जलानेवालों के खिलाफ चलाये गये छापेमारी के दौरान एलटी तार में टोका फंसा कर घर में बिजली जला रहे तीन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के जेइ कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव में चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान एलटी तार से टोका फंसा कर अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने पर आनंद कुमार वर्मा पर 7895 रुपये, विमलेश कुमार राय पर 9575 रुपये तथा मनोज प्रसाद पर 9875 रुपये का जुर्माना लगा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
कमरपुर में बिजली चोरी में तीन पर प्राथमिकी
चौसा : क्षेत्र के कमरपुर गांव में विद्युत विभाग द्वारा अवैध बिजली जलानेवालों के खिलाफ चलाये गये छापेमारी के दौरान एलटी तार में टोका फंसा कर घर में बिजली जला रहे तीन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के जेइ कमल कुमार सिंह […]
