शराब के नशे में युवक ने की छेड़खानी, भेजा गया जेल

रात्रि पहर शादी समारोह से लौट रही थी महिला डुमरांव : मंगलवार की रात रेलवे गुमटी के समीप शराब के नशे में धुत युवक द्वारा महिला से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है़ नशेड़ी युवक पुराना भोजपुर निवासी राजन चौरसिया का पुत्र कुलदीप चौरसिया बताया जाता है़ इस मामले में महिला ने […]

रात्रि पहर शादी समारोह से लौट रही थी महिला

डुमरांव : मंगलवार की रात रेलवे गुमटी के समीप शराब के नशे में धुत युवक द्वारा महिला से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है़ नशेड़ी युवक पुराना भोजपुर निवासी राजन चौरसिया का पुत्र कुलदीप चौरसिया बताया जाता है़ इस मामले में महिला ने नया भोजपुर ओपी थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मामले को दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच में भेजा. जांच टीम द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गयी.
इसके बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया़ घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे महिला डुमरांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी़ इसी दौरान रेलवे केविन के समीप युवक ने महिला को अकेले में देख अश्लील हरकत करने पर उतारू हो गया़ हालांकि महिला ने युवक की जम कर पिटाई की और तत्काल ओपी थाने को सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को शराब कहा से मिला, इस मामले में छानबीन की जा रही है. शराब बेचने व पीनेवालों को पुलिस किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >