पूर्व आरपीएफ कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत

बक्सर : पटना-मुगलसराय रेल खंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या-2 के पूर्वी छोर के पास मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी की कट कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दिलदारनगर के बगल गांव निवासी सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी बलिराम प्रसाद चौरसिया (75) […]

बक्सर : पटना-मुगलसराय रेल खंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या-2 के पूर्वी छोर के पास मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी की कट कर मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार दिलदारनगर के बगल गांव निवासी सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी बलिराम प्रसाद चौरसिया (75) किसी ट्रेन को पकड़ बनारस उपचार के लिए जाने के लिए डाउन रेलवे ट्रैक पार कर प्लेट फार्म नंबर तीन पर जा रहे थे. डाउन मेन लाइन से गुजर रही किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

स्टेशन अधीक्षक एके मिश्रा की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लगभग ढाई घंटे बाद डाउन मेन लाइन से पूर्व आरपीएफ कर्मी के शव को हटवाया और पास मिले मोबाइल तथा झोले में मिली दवा के परचे से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय, गाजीपुर भेजा गया.

दिलदारनगर जीआरपी की दिखी संवेदनहीनता : दिलदारनगर के प्लेट फार्म संख्या 2 के डाउन मेन रेल ट्रैक पर पूर्व आरपीएफ कर्मी का क्षत-विक्षत शव लगभग ढाई घंटे तक पड़ा रहा और जीआरपी कर्मी बीस मीटर दूर अपने पोस्ट से तमाशा देखते रहे.
इस दौरान डाउन लूप लाइन प्लेट फार्म संख्या एक से ट्रेनों का परिचालन बहाल होने के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ा, किंतु शव को हटवाने में जीआरपी द्वारा विलंब को लेकर यात्रियों में आक्रोश दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >