बक्सर में कैदी कमलेश यादव की हुई थी गोली मार कर हत्या

बक्सर : 2014 में कमलेश यादव की हत्या व्यवहार न्यायालय में उस समय गोली मार कर कर दी गयी थी, जब वह जज के समक्ष हाजिरी देकर पुलिस सुरक्षा में हाजत पहुंचाया जा रहा था. इस घटना में गैंगवार मुख्य कारण था. पहले से घात लगाये अभियुक्तों ने न्यायालय परिसर में जम कर फायरिंग की […]

बक्सर : 2014 में कमलेश यादव की हत्या व्यवहार न्यायालय में उस समय गोली मार कर कर दी गयी थी, जब वह जज के समक्ष हाजिरी देकर पुलिस सुरक्षा में हाजत पहुंचाया जा रहा था. इस घटना में गैंगवार मुख्य कारण था. पहले से घात लगाये अभियुक्तों ने न्यायालय परिसर में जम कर फायरिंग की तथा कमलेश यादव को ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला.

इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. मृतक के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसके कारण वह अपने को बचा भी नहीं पाया. अपराधियों ने उस समय लगभग 15 मिनट तक पूरे न्यायालय परिसर में तांडव मचाया था. इस घटना के बाद प्रशासन की नींद हराम हो गयी थी. अपराधियों की गिरफ्तार के िलए छापेमारी भी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >