पूरा डुमरांव शहर भागवा रंग व जय श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा

डुमरांव : राम न मिलेंगे हनुमान के बीना सहित कई भक्ति गीतों पर लोग झूमते रामनवमी जुलूस में झूमते दिखे. शोभायात्रा राजगढ़ चौक से निकली और उसके बाद एक के बाद एक कारवां बढ़ता गया़ चौक से लेकर शहीद गेट व स्मारक तक भीड़ ऐसी रही कि पैदल चलनेवाले लोग भी रास्ते बदल कर निकलने […]

डुमरांव : राम न मिलेंगे हनुमान के बीना सहित कई भक्ति गीतों पर लोग झूमते रामनवमी जुलूस में झूमते दिखे. शोभायात्रा राजगढ़ चौक से निकली और उसके बाद एक के बाद एक कारवां बढ़ता गया़ चौक से लेकर शहीद गेट व स्मारक तक भीड़ ऐसी रही कि पैदल चलनेवाले लोग भी रास्ते बदल कर निकलने को विवश दिखे.

शोभायात्रा में राजगढ़ चौक पर राज परिवार के युवराज चंद्रविजय सिंह, कुमार शिवांग विजय सिंह के अलावे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रघुवर सिंह, सुनील सिद्धार्थ, राजू केशरी, राजू खरवार, भरत मिश्रा, चेयरमैन मोहन मिश्र, उपचेयरमैन चुनमुन प्रसाद वर्मा, ब्रह्मा ठाकुर के अलावे कई अन्य गण्यमान्य लोग सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता व आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित थे.

महिषासुर संवाद व वध देख कर भावविभोर हुए लोग : शोभायात्रा में पहुंचे इलाहाबाद के कांची निर्भय कला सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा लाइट द साउंड के बीच प्रस्तुत दुर्गा महिषासुर संवाद, महिषासुर वध, राधा-कृष्णा की पुष्प होली, शिव तांडव नृत्य तथा मां काली के रक्तबीज भी आकर्षण का केंद्र रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >